दो सहायक विकास अधिकारियों ने इनकी संस्तुति को अग्रसारित किया था। इन अपात्रों की पेंशन मंजूर कराने में जिला प्रोबेशन कार्यालय में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मी की भूमिका सामने आई थी। यह भी खुलासा हुआ कि तत्कालीन प्रोबेशन अधिकारी चपरासी से बाबू का काम लेती रहीं। इसलिए उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
एक महिला ने चेक के जरिए वापस की रकम
जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने बताया कि एक महिला ने चेक के जरिये रुपये वापस किए हैं जो सरकारी खजाने में चला गया है। अन्य 45 महिलाओं से रुपये वापस मांगे गए हैं। अगर रुपये जमा नहीं करती हैं तो भू-राजस्व की तरह वसूली होगी।
मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश ने कहा कि तत्कालीन जिला प्रोबेशन अधिकारी, दो खंड विकास अधिकारियों, तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों, दो सहायक विकास अधिकारियों और एक आउटसोर्स कर्मी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। तीन दिन में जवाब नहीं आया तो कार्रवाई कर दी जाएगी।
तीन आरोपी हैं फरार
मामले में तीन अक्तूबर 2023 को जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने ग्राम प्रधान के पति विवेक शर्मा, पंचायत सहायक के पति राहुल कुमार शर्मा, गांव के ही गंगा दयाल व कस्बा आंवला के मोहल्ला लठैता निवासी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राहुल कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि अन्य तीन आरोपी अभी फरार है। क्राइम ब्रांच प्रकरण से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है।