फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मथुरा-टनकपुर के बीच 30 जून तक सप्ताह में चार दिन विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल 31 मार्च से 30 जून तक मथुरा जंक्शन-टनकपुर के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन अप-डाउन सप्ताह में चार-चार दिन चलाई जाएगी। रविवार को ट्रेन नंबर और समय सारिणी जारी कर दी गई। इस ट्रेन के संचालन से श्रीकृष्ण जन्म भूमि और माता पूर्णागिरि जाने-आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05062 टनकपुर-मथुरा जंक्शन विशेष ट्रेन 30 जून तक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टनकपुर से शाम 4:45 बजे चलने के बाद 6:22 बजे इज्जतनगर, 6:40 बजे बरेली सिटी, 6:57 बजे बरेली जंक्शन आएगी। इसके बाद रात 7:40 बजे बदायूं और 11:30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 05061 मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष ट्रेन 30 जून तक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मथुरा जंक्शन से शाम 4:57 बजे चलने के बाद 7:35 बजे बदायूं, रात 8:37 बजे बरेली जंक्शन, नौ बजे बरेली सिटी, 9:20 बजे इज्जतनगर आएगी और भोजीपुरा, पीलीभीत, खटीमा होते हुए रात 11:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें