फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बचपन डे केयर में दिव्यांग बच्चों का संवरेगा बचपन

Tue, 25 Aug 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नावल्टी चौराहा स्थित संकेत विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए बचपन डे केयर सेंटर बनकर तैयार हो गया है। यह केंद्र जल्द ही बच्चों को शिक्षा और उनकी जरूरत के अनुसार बेहतर देखभाल प्रदान करेगा। इसमें एक साथ 80 दिव्यांग बच्चों को सुविधा देने की क्षमता है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था तीन दिन बाद केंद्र को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को हस्तांतरित करेगी। इसके करीब एक सप्ताह बाद केंद्र का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। यहां तीन से सात वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों की देखभाल, शिक्षा और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह सुविधा दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ बचपन डे केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य, कक्षों और बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को केंद्र के संचालन से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। केंद्र शुरू होने से पहले ही करीब 30 बच्चों का पंजीयन किया जा चुका है। यहां तीन श्रेणी की दिव्यांगता वाले बच्चों को शिक्षा और देखभाल की सुविधा मिलेगी। केंद्र का उद्देश्य बच्चों को उनकी जरूरत के अनुरूप शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाना है।


केंद्र में उपलब्ध सुविधाएं

सेंटर में विशेष बच्चों की पढ़ाई के लिए आठ कक्ष बनाए जाएंगे। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए थेरेपी कक्ष भी होंगे। इसके अलावा खेलकूद और मनोरंजन के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था रहेगी। मेडिकल रूम, स्टाफ रूम, समन्वयक कक्ष और स्टोर रूम भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन




वर्जन
बचपन डे केयर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जल्द ही कार्यदायी संस्था की ओर से सेंटर को हस्तांरण विभाग को किया जाएगा। आगामी एक सप्ताह में सेंटर को आंरभ करने की योजना है। - चमन सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें