फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सपा सांसद डिंपल यादव पर भाजपा नेता की टिप्पणी का विरोध, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Jan 2023 02:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

भाजपा की एक महिला नेता पर डिंपल यादव व उनकी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भाजपा नेता के खिलाफ आक्रोश है। 
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव व उनकी बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सपा के पदाधिकारी बुधवार को सड़क पर उतर आए। सपा ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस बीच राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विज्ञापन


सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में सपाइयों ने खिरनीबाग चौराहे से जुलूस निकाला। कचहरी जाने वाली रोड पर कुछ देर बैठकर जाम लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट पर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। इसमें सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाली आईटी सेल की प्रवक्ता पर कार्रवाई करने, जिले में 15 ब्लॉकों में छुट्टा जानवरों को गोशाला पहुंचाने, कांट के गांव रावतपुर में महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने समेत कई मांगों को उठाया गया। वहीं कलेक्ट्रेट में जाने को लेकर पुलिसकर्मियों से सपा की नोकझोंक भी हुई। 

इस बीच सभा में तनवीर खां ने कहा कि भाजपा के शासन में सपा नेताओं पर लगातार फर्जी मुकदमे लिखकर जेल भेजने का काम हो रहा। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक राजेश यादव ने यूपी सरकार को किसान विरोधी करार दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। राजेश वर्मा, रणंजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, संजीव वर्मा, विजय सिंह, हफीज अंसारी, गायत्री वर्मा, नसीम खान, प्रदीप तिवारी, डॉ.नवनीत यादव, शाहनवाज अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें