फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिलीवरी मैन के रिक्शे से गैस सिलिंडर उठाकर भाग गया चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 11 Jan 2023 12:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

सुभाष नगर में गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन के रिक्शे से सिलिंडर चोरी कर लिया गया। सिलिंडर लेकर भागते हुए आरोपी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
सिलिंडर चुरा ले गया चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चोरी की घटना का एक अजब मामला सामने आया है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन के रिक्शे से सिलिंडर चोरी कर लिया गया। रिक्शे से गैस सिलिंडर उठाकर ले जाता आरोपी का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में गैस सिलिंडरों से लदा रिक्शा एक गली में खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके आगे ऑटो खड़ा है। इसी दौरान एक युवक रिक्शे से एक गैस सिलिंडर उठाकर ऑटो में रखकर फरार हो जाता है। डिलीवरी मैन जब रिक्शे के पास पहुंचता है, तो उसे एक सिलिंडर कम मिला। 

डिलीवरी मैन ने गैस एजेंसी संचालक और पुलिस को सूचना दी। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक कैमरे की फुटेज में युवक सिलिंडर लेकर भागते दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें