फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर कसा तंज

Thu, 16 Jul 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
खेल के मैदान पर नुमाइश का विरोध, भाजपा नेताओं ने प्रशासन को दिया ज्ञापन। नायब तहसीलदार को देते
विज्ञापन
फरीदपुर। भाजपा देश के संविधान को कमजोर कर रही है। देश में सामाजिक न्याय का रास्ता डगमगा गया है। सरकार आरक्षण और अधिकारों पर प्रहार कर संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। 2027 का विधानसभा चुनाव अंतिम चुनाव साबित हो सकता है।भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम नहीं रखना चाहती है। ये बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने एक रिजॉर्ट में बुधवार को हुए पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

कस्बा स्थित एक रिजॉर्ट में बुधवार को पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा, भाजपा देश में संविधान को कमजोर कर रही है। वह लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है। सामाजिक न्याय का रास्ता डगमगा गया है। पीडीए वर्ग को सत्ता में लाने वाली सरकार अब उनके साथ धोखा कर रही है। आरक्षण और अधिकारों को कमजोर करके संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। 2027 का विधानसभा चुनाव अंतिम चुनाव साबित हो सकता है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम नहीं रखना चाहती है। जनतंत्र को दबाना चाहती है। सम्मेलन में पीयूष वर्मा, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सुभलेश यादव, अमित राज सिंह यादव, एडवोकेट बलराम सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।
संविधान के रास्ते नहीं चलना चाहती भाजपा
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय निकायों और पंचायतों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, सरकार समय पर पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर नियमों के खिलाफ प्रशासक बिठाए जा रहे हैं। जिला पंचायतों में भी प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी है, जो संविधान के खिलाफ है। भाजपा संविधान के रास्ते पर चलना नहीं चाहती है।
विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर भी घेरा
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अयोध्या राम मंदिर में चंदे से जुड़े विवाद पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा, प्रभु राम भाजपा को सत्ता में लाए थे लेकिन उनके घर में चोरी हुई। भगवान राम ऐसे चोरों को सत्ता से बाहर कर देंगे। उन्होंने चंदा चोरी को आम जनता की आस्था से खिलवाड़ और प्रभु राम के प्रति धोखा बताया। कहा कि प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी।

खेल के मैदान पर नुमाइश का विरोध, भाजपा नेताओं ने प्रशासन को दिया ज्ञापन। नायब तहसीलदार को देते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें