फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा ने स्कूल विलय के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। तहसील परिसर में सपा के कार्यकर्ताओं ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों के हो रहे विलय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कदम बिना किसी स्पष्ट मानकों के सिर्फ निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। धरने में मौजूद सपा विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला पंचायत सदस्य राम बहादुर, मोहित शर्मा, शिवम सक्सेना (महासचिव) सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि मीरगंज तहसील में सैकड़ों स्कूलों को बंद करने का फैसला शिक्षा विरोधी है।
उन्होंने बताया कि विद्यालयों के विलय में छात्र संख्या को लेकर कोई स्पष्ट आधार नहीं है। कहीं 10, कहीं 20, तो कहीं 50 छात्रों के आधार पर मनमाने तरीके से स्कूलों को बंद किया जा रहा है। धरने में वक्ताओं ने कहा कि इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों का शिक्षा से नाता टूट जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में शिक्षा को लेकर गंभीर होती तो स्कूलों में अन्य व्यवस्थाएं करातीं, लेकिन इसके बजाय स्कूलों को बंद कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें