समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में भी मुस्लिम कार्ड खेला है। जिले की 20 निकायों में अध्यक्ष पदों के लिए 17 मुसलमानों को पार्टी टिकट दिया है। बरेली नगर निगम से मेयर पद के लिए डॉ. आईएस तोमर और रिठौरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हरिशंकर यादव ही गैर मुस्लिम प्रत्याशी हैं।
हालांकि फरीदपुर नगर पालिका परिषद टिकट को लेकर काफी कशमकश रही। एक पूर्व विधायक दूसरे प्रत्याशी की पैरवी कर रहे थे। ठिरिया निजावत खां के किस्मत अली खां सपा के समर्थन से अध्यक्ष बने थे। उन्होंने इस बार पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ने को आवेदन किया था। टिकट मिलना तय माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने पहले अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके महफूज की पत्नी तारा बी को टिकट दिया है। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि हमने अपनी पसंद से किसी निकाय में टिकट नहीं दिया है। जिस विधानसभा से जिस नेता ने चुनाव लड़ा है, उनकी सिफारिश पर ही टिकट दिए गए हैं।
सपा के प्रत्याशियों की सूची
निकाय प्रत्याशी
नगर निगम डॉ. आईएस तोमर
नगर पालिका प्रत्याशी
फरीदपुर रूबीना
नवाबगंज शाजिया एजाज
आंवला आबिद अली
बहेड़ी गजाला सलीक
नगर पंचायत प्रत्याशी
फरीदपुर(बहेड़ी) सबीना
शीशगढ़ नीलोफर
देवरनिया कैसर अंसारी
सिरौली परवीन फातिमा
बिशारतगंज रियाज अहमद
शाही रिजबाना खान
मीरगंज मोहम्मद इल्यिास
सेंथल क म्बर एजाज शानू
धौराटांडा रूबी
रिठौरा हरिशंकर यादव
ठिरिया निजावत खां तारा बी
फतेहगंज पूर्वी शब्बीर अहमद
फतेहगंज पश्चिमी घोषित नहीं हुआ
रिछा सबीना अंसारी
शेरगढ़ मुबस्सिरा
वोट बना नहीं, टिकट मिल गया
सपा नेता हरिशंकर यादव को सपा ने रिठौरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद को टिकट दे दिया, लेकिन उनका वोट अभी तक बन नहीं पाया है। हालांकि उनका कहना कि उनका वोट रिठौरा में बनेगा। हाईकोर्ट ने भी उनके गुहार लगाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी को वोट बनाने के संबंध में डायरेक्शन दिया है। उनसे मिलकर एक बार फिर गुजारिश करूंगा।