फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के शिविर की आंखों देखी का ऑडियो हुआ वायरल

Tue, 09 Feb 2016 01:23 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी में समाजवादी पार्टी के शिविर में रविवार को जो कुछ भी हुआ उसकी आंखों देखी एक कॉल रिकार्डिंग के वीडियो के रूप में रविवार रात को ही वायरल हो गई। सोमवार को ये रिकार्डिंग कई लोगों तक पहुंच गई। इस वार्तालाप में कितना सच है और कितना हांका गया है ये तो मौके पर मौजूद लोग ही जान सकते हैं लेकिन ये सच है कि रविवार की कहानी को सपा के लोगों ने ही प्रचारित किया। इसमें समाजवादी पार्टी के ही दो नेता बात कर रहे हैं, जिसमें एक का नाम संदेश के रूप में स्पष्ट हो रहा है।
विज्ञापन

ढेरों गालियों में गुंथे इस संवाद में संदेश पुष्टि कर रहे हैं कि उनको भी हाथ पड़े। उनको और जिनको के रूप में जिनका जिक्र आ रहा है कहीं उनका नाम नहीं लिया गया है। 4 मिनट 32 सेकेंड की इस रिकार्डिंग में संदेश कह रहे हैं- वो हम मौके पर थे.. हमने बंदूकें नहीं निकालीं होती तो बचाने वाला कोई नहीं था। सवाल किया जा रहा है कि इनको हाथ मारा किसने था पहला? जवाब में कहा जा रहा कि बिजेंद्र के भैय्या ने। दो दर्जन कुर्सियां टूट गई पत्थर मेरे पीठ में लगा। वो तो अच्छा हुआ कोई फटा फटाया नहीं। गिरधारी भी कह रहा था कि तुमने मोर्चा संभाल लिया वरना पिक्चर कुछ और ही होती।
एक सवाल है- तो अहसान मान रहे हैं? उस पर संदेश का जवाब है इन्होंने आज तक मुलायम सिंह तक का अहसान नहीं माना...। फिर खिल्ली उड़ा रहे हैं कि इतने पिटने के बाद भी पुलिस को तहरीर तक नहीं दे सकते। इतना कुछ हुआ लेकिन कोई पुलिस वाला भी नहीं आया।
विज्ञापन

 फिर सवाल किया जा रहा कि समीक्षा में क्या हुआ। संदेश कह रहे हैं ये तो शोकसभा थी। कहा गया कि प्रत्याशी कमजोर था फिर भी हमने इतना लड़ा दिया। फिर खुद ही कह रहे हैं कि जब कमजोर था तो लड़ाया क्यों ? टिकट हमारा होता तो माला डाल के घर आते। फिर कह रहे हैं कि उनके साथ जिला पंचायत में भी ऐसा ही हुआ.. हम... हैं क्या? ऊपर से 20 लाख एडवांस मांगते हैं। वहां लोग कह रहे थे विधायक से दस करोड़ ले लिए, दो करोड़ ले लिए और चुनाव हरवा दिया।
संदेश कह रहे हैं -वो तो चाहते हैं बिजेंद्र भी हमारा हो जाए और संदेश भी। उन्हें अहसास हो गया कि जमीन मेरे पैरों से हट चुकी है। कह रहे हैं कि ये चुनाव कुछ न कुछ तो कराएगा। संदेश बता रहे हैं कि वह 11-12 को लखनऊ जा रहे हैं चार पांच दिन वहीं रहेंगे। वहां पूछेंगे भैय्या क्या हुआ, फिर बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें