फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जनता ने मेयर बदला, मैं शहर की तस्वीर बदल दूंगा’

Sat, 02 Dec 2017 03:10 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नव निर्वाचित मेयर उमेश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कामों पर मोहर लगाते हुए जनता ने उनका साथ देकर शहर की सरकार बदली है। अब शहर को बदलने की जिम्मेदारी हमारी है। केंद्र और यूपी में भाजपा की सरकार है। एक साल के अंदर शहर के कू ड़ा निस्तारण को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चालू करा दिया जाएगा। टैक्स की समस्या का जल्द समाधान होगा। विकास कार्यों में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। शहर के विकास के लिए और भी कई ऐसे कई काम कराने हैं, जिससे शहर की तस्वीर बदली नजर आएगी।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद पहले इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि संगठन के नेताओं की मेहनत रंग लाई। मुख्यमंत्री ने बरेली आकर जिस दिन आशीर्वाद दिया, उसी दिन मान लिया कि चुनाव जीत गए हैं। उनकी जीत बदलाव की जीत है। भाजपा की जीत है। संगठन की जीत है। मुख्यमंत्री की जीत है। बरेली का विकास न होने से जनता बुरी तरह त्रस्त थी। इसी से नाराज होकर समाज के हर वर्ग ने उन्हें वोट दिया है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। पार्षद चाहे किसी भी पार्टी का हो, अब हमारे परिवार का है। बिना किसी भेदभाव के सभी के इलाकों मेें विकास के काम होंगे। जनता को किसी काम से लिए निगम कार्यालय नहीं भागना पड़ेगा। पार्षद ही उनके काम कराएंगे। शहर की सीवर लाइन पर भी जल्द ही काम होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें