फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: SP सांसद का विवादित बयान, कहा- हमारी सरकार में कटिया डालकर बिजली चलाते थे लोग, थानेदार करता सम्मान; Video

Sat, 17 May 2025 10:09 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी , बदायूं

सार

बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय आम जनता 'कटिया' डालकर बिजली चलाती थी, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने से डरते थे।
विज्ञापन
सांसद आदित्य यादव - फोटो : @socialistaditya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के बदायूं से सांसद आदित्य यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल और वर्तमान भाजपा सरकार की तुलना करते हुए विवादित बयान दिया है। वायरल वीडियो में आदित्य यादव एक जनसभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि सपा सरकार के समय आम जनता 'कटिया' डालकर बिजली चलाती थी, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने से डरते थे।

विज्ञापन




उन्होंने आगे कहा, 'सपा सरकार में अगर कोई आम नागरिक किसी काम से थाने पहुंचता था तो थानेदार कुर्सी छोड़कर खड़ा होकर उसका सम्मान करता था। सपा कार्यकर्ताओं को थानों में सम्मान और कुर्सी मिलती थी।' इसके विपरीत, उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कानून आम जनता के लिए संकट बन गया है। लोग थानों में जाने से डरते हैं, और फरियादियों पर उल्टा मुकदमा और जुर्माना लगा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य यादव ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर विकास कार्यों में विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में न तो विकास हो रहा है और न ही जनता को राहत मिल रही है। बदायूं से सांसद आदित्य यादव, जो सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के बेटे हैं। इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके इस ताजा बयान ने उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें