फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरगढ़ में मतदान न करने का एलान कर धरने पर बैठे सपा के सदस्य

विज्ञापन
शेरगढ़ में धरने पर बैठे बीडीसी सदस्य और प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

धांधली का लगाया आरोप, डीएम-एसएसपी के आने के बाद डाले वोट

शेरगढ़। मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे सपा प्रत्याशी भूपेंद्र कुर्मी ने फर्जी मतदान का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उनके समर्थक बीडीसी सदस्यों ने सड़क पर बैठकर डीएम को बुलाने की मांग करते हुए वोट डालने से इनकार कर दिया। करीब एक घंटे बाद डीएम पहुंचे तब मतदान शुरू हुआ। आखिरकार भूपेंद्र को दो वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

प्रमुख पद के लिए सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ। करीब 12 बजे सपा प्रत्याशी भूपेंद्र कुर्मी ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनके समर्थक बीडीसी सदस्य भी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। मतदान करने से भी इनकार कर दिया। कहा, जब तक डीएम और एसएसपी नहीं आएंगे, वे वोट नहीं डालेंगे। सूचना मिलने पर घंटे भर बाद डीएम नितीश कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पहुंचे। उनके समझाने पर मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे परिणाम घोषित किया गया। इसमें सपा के भूपेंद्र कुर्मी को 55 और भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार को 53 वोट मिले। दो वोट निरस्त हो गए।

महिला सदस्य का किसी और ने डाल दिया वोट

गनूनगला की बीडीसी सदस्य शायरा बानो मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सकीं। शायरा ने बताया कि जब वह वोट डालने पहुंचीं तो पता चला कि उनका वोट पहले ही पड़ चुका है। इसे लेकर ही सपाइयों ने भाजपा पर मतदान में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाकर काफी देर तक हंगामा किया।

दोनों के समर्थकों ने लगाए जीत के नारे

दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। कड़े मुकाबले के चलते दोनों प्रत्याशियों के समर्थक अपनी जीत को लेकर नारेबाजी करते रहे। यह देखकर माहौल बिगड़ने की आशंका में वहां बड़ी तादात में पुलिस बल तैनात रहा।

80 साल की टिकोली देवी ने भी डाला वोट

80 वर्षीय बीडीसी सदस्य टिकोली देवी ने भी ब्लॉक में पहुंचकर मतदान किया। चलने-फिरने में दिक्कत होने के बावजूद वह बिना किसी सहयोगी के पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें