फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: बरेली में धरने पर बैठीं सपा नेता राधा सोमवंशी, रुपये लेकर टिकट देने का आरोप

Wed, 19 Apr 2023 10:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट के लिए उठापटक शुरू हो गई है। बरेली में टिकट न मिलने से नाराज सपा नेता राधा सोमवंशी ने पार्टी कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
सपा नेता राधा सोमवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार की शाम सपा नेता राधा सोमवंशी ने धरना देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने फतेहगंज पश्चिमी से टिकट के लिए आवेदन किया था। मगर उनको टिकट नहीं दिया गया है। जिसको टिकट दिया गया है, उससे रुपये लिए गए हैं। देर रात तक वह कार्यालय में धरने पर बैठी रहीं।
विज्ञापन


राधा सोमवंशी ने कहा कि वह 25 साल से अधिक समय से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। सदस्य के तौर पर जुड़ी थी और प्रदेश सचिव समेत कई पदों पर रही हैं। अब पहली बार फतेहगंज पश्चिमी की सीट सामान्य हुई है तो उन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया है। उन्हें बताया गया कि उनकी जगह पर किसी और का टिकट कर दिया गया है। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि पैसे लेकर टिकट दिया गया है। वह पार्टी जिलाध्यक्ष से पूछ रही हैं लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा है। वह टिकट कटने का कारण जानना चाहती हैं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बताया कि रात में कार्यालय बंद रहता है। यह वहां पहुंचीं और कार्यालय पर मौजूद केयर टेकर से कहा कि उन्हें बाथरूम जाना है। उसने कार्यालय खोल दिया तो यह बेटे के साथ धरना देने बैठक गई हैं। मैं तो राधा सोमवंशी से पूछता हूं कि क्या उन्होंने रूपये लेते देखा है। अभी तो टिकट फाइनल भी नहीं हुए हैं। टिकट किसे मिलेगा यह शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा। जिसका जिताऊ समीकरण बनेगा, उसे टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें