फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज पहुंचे एसपी इंटेलीजेंस, पीड़ित चौकीदार से ली जानकारी

Fri, 17 May 2024 06:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील परिसर में चौकीदार को राइफल की बट से पीटने के मामले में इंटेलीजेंस के एसपी ने बृहस्पतिवार को नवाबगंज पहुंचकर मौका मुआयना किया। लोगों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित चौकीदार से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


एसपी इंटेलीजेंस ने कोतवाल राजकुमार शर्मा से मिलकर अब तक की गई कार्रवाई के बारे में पूछा और साक्ष्य जुटाए। इससे पहले बुधवार रात एसडीएम गोविंद मौर्य के साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी होमगार्डों के साथ ही पीड़ित चौकीदार को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए। चौकीदार को पुलिस कर्मियों ने रात में थाने में ही रखा। उसे अकेले घर नहीं जाने दिया। सुबह होने पर उसे थाने से छोड़ गया।
बता दें कि दो दिन पहले नगर के मोहल्ला बहोरनगला के रहने वाले थाने के चौकीदार वीरेंद्र धानुक की होमगार्ड रामपाल गंगवार और वीर बहादुर गंगवार ने लात-घूसों के साथ ही राइफल की बट से पिटाई कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर दोनों होमगार्डों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया था।
विज्ञापन


राज्यपाल से गुहार... बढ़ाई जाए जानलेवा हमले की धारा

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रनवीर सिंह ने राज्यपाल को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ धारा 307 की कार्रवाई कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


होमगार्डों से सपाइयों की नोकझोंक

चौकीदार के कुछ सपा नेताओं से अच्छे संबंध हैं। रात में सपा नेता चौकीदार से बात करने थाने गए हुए थे। वहां आरोपी होमगार्ड भी थे। मामले में समझौते के प्रयास होने लगे। इसी दौरान होमगार्डों और सपाइयों में नोकझोंक हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें