सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का कहना है कि ताजुद्दीन के अचानक पदमुक्त किए जाने का कारण मुझे नहीं पता है। उनको नामित किए जाने की सूचना मिलने पर सम्मान में कार्यक्रम रखा गया था। पूर्व विधायक वीरपाल सिंह ने बताया कि तीन बार से सभासद चुनाव जीत रहे ताजुद्दीन को इस तरह से पदमुक्त करना विरोधियों की साजिश का नतीजा है।
वहीं, ताजुद्दीन का कहना है कि संगठन के इस निर्णय को लेकर मैं अपना पक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखूंगा। गोली चलाने की एफआईआर झूठी थी। उस मामले में मुझे पहले ही क्लीनचिट मिल गई थी।