जिला बदर का जारी हो चुका नोटिस
सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि ऋषभ को जिला बदर करने का आदेश अगस्त में ही हो चुका है। वह पुलिस को आज तक नहीं मिल सका है। उस पर चोरी व जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। उसे जुलाई में चोरी के मामले में जेल भेजा जा चुका है। उसका परिवार मढ़ीनाथ में एक किराये के घर में रहता है। ऐसी हालत में उसके घर पर भी नोटिस चस्पा नहीं किया जा सकता।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कैफे में तोड़फोड़ मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं। कैफे में अगर कुछ गलत भी हो रहा था तो उसकी सूचना पुलिस को दी जा सकती थी। कानून हाथ में लेने वालों के साथ कोई रियायत नहीं होगी। पुलिस मजबूती से चार्जशीट दाखिल करेगी।