कार पर स्टंट करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
कार पर स्टंट करना पड़ा महंगा
पीआरवी के सामने कार सवार युवकों का स्टंट दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह बड़ा बाइपास की तरफ का है। बुधवार को दो कार सवारों व कुछ बाइक सवारों का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में लड़के कार की खिड़की और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। उनके काफिले के सामने से पुलिस की गाड़ी भी जाती दिख रही है।
स्टंट करने वाले एक लड़के ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम आईडी पर भी शेयर किया है। सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रहे युवक इज्जतनगर के एक गांव के रहने वाले हैं। अमर उजाला में यह खबर छपने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने कार का 11 हजार रुपये का चालान करवा दिया।
बुलेट बाइक का चालान
सुभाषनगर निवासी एक फरियादी एसएसपी दफ्तर पहुंचा तो उसकी बाइक में तेज आवाज वाला पटाखा साइलेंसर लगा हुआ था। दफ्तर में मौजूद एसएसपी अनुराग आर्य बुलेट की तेज आवाज से चौंके। पता लगा कि बाहर कोई बुलेट में इस तरह का साइलेंसर लगवाकर आया है। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान को कार्रवाई के निर्देश दिया। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का 11 हजार रुपये का चालान कर दिया।