फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: एसपी सिटी चिराग जैन ने चार्ज संभाला, सहकर्मियों ने मानुष पारीक को दी विदाई

Thu, 15 Oct 2026 01:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आईपीएस चिराग जैन ने बुधवार को बरेली के एसपी सिटी का पदभार संभाल लिया। चिराग जैन मूल रूप से राजस्थान के डीग जिले के निवासी हैं। इससे पहले वह आजमगढ़ में एसपी देहात रह चुके हैं। 
विज्ञापन
एसपी सिटी चिराग जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आईपीएस चिराग जैन ने बुधवार को एसपी सिटी के रूप में चार्ज संभाल लिया। बुधवार को ही मानुष पारीक को विदाई दी गई। बरेली से रवानगी के दौरान सहकर्मियों ने मानुष पारीक की कार को धक्का लगाया। पारीक को आजमगढ़ में एसपी सिटी पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन


मूल रूप से राजस्थान के डीग जिले के निवासी चिराग जैन अब तक आजमगढ़ में बतौर एसपी देहात तैनात थे। इससे पहले वह प्रयागराज में भी तैनात रह चुके हैं। उन्होंने 2015 में एनआईटी जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री लेने के बाद पुणे में टाटा मोटर्स में एक साल तक काम किया।

अगस्त 2016 में टाटा मोटर्स की नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। वह 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि कानून और शांति व्यवस्था के साथ-साथ जन मानस की समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता में होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बरेली में पौने तीन साल तैनात रहे मानुष पारीक 
बरेली में मानुष पारीक का कार्यकाल करीब पौने तीन साल का रहा है। वह 30 जनवरी 2024 को बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर तैनात हुए थे। यह पद उस समय नया सृजित किया गया था, जिससे वह बरेली के पहले पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बने। करीब आठ महीने बाद उन्हें बरेली में ही एसपी सिटी बनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें