बरेली। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के बयान का तीखा विरोध हो रहा है। इसको लेकर सपाइयों ने शहर से कस्बों तक कई जगह प्रदर्शन किया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सपा अधिवक्ता सभा बरेली का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कोतवाली पहुंचा। वहां महंत राजू दास के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव, जहांगीर बेग, राजेंद्र यादव, यशवीर सिंह, हनीफ, अमीर खान व इंतजार अली मौजूद रहे।
फरीदपुर। कस्बे में आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। महंत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर को ज्ञापन देकर महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बलराम सिंह यादव, केशव यादव, मिलाप सिंह यादव, खुमान मौर्या, तारिक लिटिल, कुलदीप शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद