फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दक्षिणी जोन बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह के साथ 69वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

बरेली। गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 69वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब दक्षिणी जोन ने अपने नाम किया। सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग, जूनियर बालक वर्ग व सीनियर बालक व बालिका वर्ग में दक्षिणी जोन विजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग में फरीदपुर जोन ने बाजी मारी।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप के सब जूनियर बालक वर्ग में दक्षिणी जोन के नितेश, सब जूनियर बालिका वर्ग में उत्तरी जोन की ऋषिका, जूनियर बालक वर्ग में उत्तरी जोन के आदित्य सिंह, सीनियर बालक वर्ग में दक्षिणी जोन के रोहित भदौरिया ने बाजी मारी। उत्तरी जोन में श्याम यादव व सीनियर बालिका वर्ग में दक्षिणी जोन की प्रतीक्षा और रिदम शर्मा ने खिताब जीता।
विज्ञापन

विजेता टीम व प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश चंद्र यादव, प्रधानाचार्य अरविंदर कौर ने ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर कमल तिवारी, रोहित कुमार सिंह, डॉ. त्रिलोक नाथ, राहुल कुमार, शाहिद रजा आदि उपस्थित रहे।



क्रॉस कंट्री दौड़ में रोहित अव्वल
अंतिम दिन अंडर-19 बालक वर्ग क्रॉस कंट्री दौड़ में दक्षिणी जोन के रोहित अव्वल रहे। अंडर-19 वर्ग की 4x400 मीटर रिले में दक्षिणी जोन ने प्रथम, मीरगंज जोन ने द्वितीय और उत्तरी जोन ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 की 4 x 400 मीटर रिले में दक्षिणी जोन ने बाजी मारी। अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में उत्तरी जोन के श्याम यादव प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-17 में बहेड़ी जोन के अरून सिंह अव्वल रहे।
विज्ञापन



बालिकाओं ने भी दिखाई प्रतिभा
अंडर-19 क्रॉस कंट्री दौड़ में फरीदपुर की सोनश्री अव्वल रहीं। अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग की 4x400 मीटर रिले में फरीदपुर जोन प्रथम आया। अंडर-17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दक्षिणी जोन की साक्षी शर्मा प्रथम, पश्चिमी जोन की हुसैन द्वितीय और आंवला जोन की तमन्ना तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें