फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अभियान चलाकर प्रस्तावित हड़ताल के लिए मांगा समर्थन

Fri, 04 Sep 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन (यूएफबीयू) की ओर से प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बरेली में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों में संपर्क अभियान चलाकर हड़ताल के लिए समर्थन मांगा गया।
विज्ञापन

संयोजक नवींद्र कुमार ने पोस्टर जारी किया। कहा कि इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में ग्रामीण बैंक और जिला सहकारी बैंक के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल होंगे। बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि यूनाइटेड फोरम के इस आंदोलन को केंद्रीय श्रमिक संगठनों का भी समर्थन है।
बृहस्पतिवार को स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक सहित कई प्रमुख बैंकों की विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों में पोस्टर अभियान चलाया गया। जनसंपर्क के दौरान उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, रश्मि शर्मा, बीडी सिंह, आशीष शुक्ला, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें