फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जाम से निपटने के लिए एसओपी जारी, नियम तोड़ने पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/बरेली। 20 शहरों के 172 मार्गों को ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण की ओर से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। इसमें शहर के छह रूटों को शामिल किया गया है। शहर के मुख्य मार्गों को ई-रिक्शा मुक्त रखा जाएगा। अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए यातायात विभाग के साथ ही संबंधित थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। दफ्तरों और स्कूलों के छूटने के समय में 15-15 मिनट के अंतराल की सिफारिश भी की गई है। इसमें रूट मार्शल की तैनाती, यात्रा का समय कम करने का जिक्र है। हर रूट की सीसी कैमरों के जरिये निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। व्यस्त चौराहों व तिराहों के 100 मीटर के क्षेत्र को पूरी तरह खाली रखने और इस क्षेत्र में सवारियां उतारने-बैठाने पर रोक रहेगी।
अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में पीक ऑवर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। नो एंट्री का उल्लंघन करने पर 20 हजार, नो पार्किंग एवं अवैध पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर पहली बार 500 और उसके बाद 2000 रुपये, रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर 2000 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि एसओपी को सख्ती से लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें