फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद की अपील... मासूम मन्हा की मदद करें देशवासी

विज्ञापन
मदद की गुहार लगाती मन्हा की मां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित है आठ महीने की मन्हा, इलाज के लिए भटक रही है मां
विज्ञापन

16 करोड़ रुपये खर्च होंगे इलाज पर, अब तक इकट्ठे हुए सिर्फ छह लाख
बरेली। पति से तलाक के बाद स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी बीमारी से पीड़ित आठ महीने की मासूम बेटी मन्हा के इलाज के लिए इधर-उधर भटक रही शबा परवीन की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद ने अपील की है। डॉक्टरों ने मन्हा के इलाज का करीब 16 करोड़ रुपये का खर्च बताया है। सोनू सूद ने अपने संदेश में खुद आर्थिक मदद करने की जानकारी देते हुए देशवासियों से भी मदद क रने को कहा है।
किला के मोहल्ला जखीरा में रहने वाली शबा पति से तलाक के बाद बेटी मन्हा के साथ मायके में रहकर गुजारे के लिए जरी का काम कर रही हैं। करीब छह महीने पहले मन्हा की तबीयत बिगड़ी। शहर के ही अस्पताल में कुछ दिन इलाज के बाद डॉक्टर ने मन्हा को दिल्ली ले जाने का सुझाव दिया। दिल्ली में पता चला कि मन्हा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित है जिसका इलाज अमेरिका में ही हो सकता है और इसमें करीब 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शबा ने जनप्रतिनिधियों से अपील की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। हालांकि कुछ आम लोगों ने मदद की तो करीब छह लाख रुपये इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी के लिए जूझती मन्हा और उसकी मां की मजबूरी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने भी शबा की मदद की है। उन्होंने ओर लोगों से भी शबा दी मदद करने की अपील की है। इससे पहले अभिनेता रजा मुराद और राजपाल यादव भी वीडियो जारी कर देशवासियों से मन्हा की मदद की अपील कर चुके हैं। डॉक्टरों के मुताबिक दो साल की उम्र तक इलाज न होने पर बच्ची के जीवित रहने की संभावना कम होती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें