बहेड़ी। बुजुर्ग बाप की सेवा करने के बजाए बेटों ने उन्हें डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कस्बे के मोहल्ला सिंह गौंटिया निवासी बुजुर्ग प्यारे लाल के अनुसार, बुधवार को भूख लगने पर उन्होंने बड़े बेटे पुष्पेन्द्र से खाना मांगा तो वह गाली देने लगा। आरोप है कि इसी बीच छोटा बेटा रोहित भी आ गया। दोनों ने मिलकर डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के वास्ते अस्पताल भिजवाया और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद