मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के गांव के कई घरों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित सिद्दीक अहमद निवासी अलीगंज थाना बहेड़ी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शमीम बेगम की 24 साल पूर्व थाना शाही के गांव गौसगंज में जमालुद्दीन पुत्र बसुरूद्दीन के साथ शादी की थी। दामाद रोडवेज में बस कंडक्टर है। गांव में हुए विवाद के कारण उनकी बेटी दामाद गांव में नहीं रह रहे हैं। वह दो दिन पहले गौसगंज पहुंचे तो देखा बेटी-दामाद एवं आसपास के घरों से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। साथ ही खेत में खड़े पापुलर के पेड़ों को भी काटकर चोर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर शाही पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संवाद