फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेगूसराय की सोनम खातून ने भोजीपुरा के संजीव से रचाई शादी

Thu, 27 Aug 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिहार के बेगूसराय जिले की सोनम खातून ने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू धर्म अपना लिया। उसने अपना नाम सोनम देवी रख लिया और भोजीपुरा निवासी प्रेमी संजीव से शादी कर ली।
विज्ञापन

आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने सोनम खातून की पहले वैदिक रीति से घर वापसी कराई। सोनम ने बताया कि वह बेगूसराय के पचवीर की निवासी है। पांच वर्षों से हिंदू धर्म में उनकी आस्था है। राधा-कृष्ण को अपना आराध्य मानती रही हैं। उनके पिता का नाम अकबर और मां का नाम शहनाज खातून है। सोनम छह बहनें और एक भाई हैं, जिसमें वह तीसरे नंबर की हैं। उनके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। गुजरात में काम करने के दौरान उनकी पहचान बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव बुझिया शुमाली निवासी संजीव से हुई थी। दोनों अलग-अलग कारखानों में काम करते थे पर उनके कमरे आमने-सामने थे। अब उन्होंने शादी करके साथ रहने का फैसला कर लिया है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार

सोनम ने बताया कि संजीव से उनकी बातचीत इंस्टाग्राम के जरिये शुरू हुई थी। संजीव ने पहले उससे प्रेम का इजहार किया था। जवाब में सोनम ने भी अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह अपनी इच्छा से हिंदू धर्म में घर वापसी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें