फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व विधायक मुन्ना मिश्रा के पुत्र ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण

Tue, 08 Sep 2020 06:37 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पलियाकलां
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संजीव मिश्रा और अन्य ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना मिश्रा की मौत मामले में डीएम के आश्वासन के बाद सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार तो कर दिया, लेकिन मंगलवार तक मामले में सीओ पर रिपोर्ट दर्ज न होने और बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके पुत्र संजीव मिश्र  ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर ‘न्याय के योद्धा को न्याय दिलाने’ का नारा भी लगाया है। सीओ निघासन ने भी सूचना पर गांव पहुंचकर पूर्व विधायक के पुत्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी अनशन जारी है और कार्रवाई होने के बाद ही अनशन को खत्म करने की बात कही गई है।

मंगलवार को सीओ पर कोई कार्रवाई होते न देख पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने त्रिकोलिया गांव स्थित अपने घर के सामने ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर न्याय के योद्धा को न्याय दिलाने का नाम दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान नारे भी लगाए गए। संजीव मिश्रा ने बताया कि पिता ने पूरी जिंदगी लोगों को न्याय दिलाने का काम किया, लेकिन अब उनके मरणोपरांत उनको ही न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पिता की हत्या कराई है और जब तक दोषी सीओ की गिरफ्तारी और फरार हुए अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 

धरना प्रदर्शन की सूचना पर सीओ निघासन प्रदीप कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक निघासन डीके सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण कार्रवाई न होने तक धरने की बात करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें