बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली गांव में नशे के आदी बेटे ने बुजुर्ग मां को पत्थर के सिल से पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने बताया कि बेटे की खाना बनाने को लेकर मां से कहासुनी हुई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे संजीव को गिरफ्तार कर लिया है।