फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा-बहू बने जान के दुश्मन: बरेली में संपत्ति की खातिर पिता को पीटा, कुत्ते की जूठी रोटी खिलाने का आरोप

Sat, 13 Dec 2025 03:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के रहपुरा चौधरी निवासी मुकद्दर ने अपने बड़े बेटे शाकिर और बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटा-बहू संपत्ति की खातिर परेशान करते हैं। संपत्ति अपने नाम कराना चाहते हैं। उन्होंने बेटा-बहू पर पिटाई और कुत्ते की जूठी रोटी खिलाने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
अपने बेटों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे मुकद्दर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी शाकिर नाम का युवक एसएसपी दफ्तर के बाहर जहर खाने का ड्रामा करके तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था, उसने अपने पिता और भाइयों पर संपत्ति न देने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। शाकिर के पिता मुकद्दर अपने दूसरे बेटों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने बेटे शाकिर और बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


मुकद्दर ने बताया कि वह 70 साल के हो चुके हैं। उनका बेटा शाकिर और उसकी पत्नी रिहाना उन्हें परेशान करते रहते हैं और संपत्ति अपने नाम कराना चाहते हैं। जबकि उनके पांच बेटे और हैं। कुछ समय पहले शाकिर ने उनकी पत्नी हमीदन की पिटाई की थी और उनके सीने पर लात मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद सभी बेटे अलग-अलग रहने लगे। मुकद्दर छह-छह महीने अपने बेटों के साथ रहते हैं। 

यह भी पढ़ें- UP News: फेरों से पहले बिगड़ी बात... बरात में मच गया हंगामा, पुलिस ने दूल्हा समेत तीन को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देने का आरोप 
उनका आरोप है कि बड़ा बेटा शाकिर और बहू रिहाना उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। खाना मांगने पर अभद्रता करते हैं। उन्हें कई बार कुत्ते के जूठी रोटी भी खिलाई। बेटा-बहू पर पीटने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि शाकिर ने धमकी दी है कि वह कोई ऐसा कांड करेगा कि पूरा घर जेल पहुंच जाएगा। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें