नाट्य मंचन के दौरान जूही बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
इस दर्द से टूट चुकी सैयारा ने अपने माता-पिता के साथ रहकर उनके व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पिता ने अपना कारोबार उसे सौंप दिया और अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान बना चुकी सैयारा की मुलाकात एक मुस्लिम डॉक्टर से हुई।
दूसरी बार निकाह के कुछ दिन बाद अचानक इनके रिश्तों में कड़वाहट आती है और इस बीच पति के अस्पताल की एक नर्स की चिट्ठी ने सैयारा को दोबारा तोड़ दिया। इसमें डीएनए रिपोर्ट के साथ नर्स के गर्भवती होने के खुलासे के सवाल पर डॉक्टर के जवाब की वजह से एक बार फिर उसका तलाक हो जाता है। इसके बाद नाटक में एक अकेली महिला को हर दूसरे व्यक्ति की ओर से तकलीफ दिए जाने की कहानी भी दिखाई गई।
आईएमए हॉल में बैठे दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी मानसिक तनाव से पीड़ित
मंचन के समापन में कलाकार जूही बब्बर ने समाज को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि समाज में केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में पुरुष भी मानसिक तनाव में हैं। ऐसे में परिवार के लोगों की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों से संवाद करें और उन्हें अवसाद से बाहर लाएं।
मानसिकता सबसे अहम, गलत निगाह को जरूर पहचानें
नाट्य मंचन के बाद अदाकारा जूही बब्बर ने नाटक के संदेश पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि मानसिकता सबसे अहम होती है। महिलाओं के प्रति सोच परिवार के संस्कार से ही आती है। हमें गलत निगाह की पहचान भी करनी चाहिए। महिलाओं के प्रति गलत सोच रखने वाले किसी भी उम्र समाज और वर्ग से हो सकते हैं।
अभिनय से मुद्दों को किया जीवंत
जूही बब्बर ने तीन तलाक, कम उम्र के आकर्षण, माता-पिता की सलाह न मानकर गलत निर्णय व मानसिक तनाव जैसे मुद्दों को अपने अभिनय से जीवंत किया। दर्शकों में बैठी हर महिला ने कहीं न कहीं किसी रूप में खुद की झलक उसमें पाई। कलाकारों ने अपने अभिनय से कभी दर्शकों की आंखों को नम किया तो कभी उनके होठों पर खिलखिलाहट बिखेरी।
इन्होंने किया दीप प्रज्ज्वलन
मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके चौहान, उद्यमी गिरधर गोपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमर उजाला के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री ने सभी को नाटक की रूपरेखा बताई और समापन के दौरान आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बरेली कॉलेज की प्रो. वंदना शर्मा ने किया।
ये रहे मौजूद
उद्यमी आदित्य मूर्ति, डॉ. शशिबाला राठी, डॉ. कविता अरोड़ा, डॉ. बृजेश्वर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह, उद्यमी तनुज भसीन, अनिल अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, डॉ.विमल भारद्वाज, डॉ. बिंदिया सक्सेना, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. अनूप आर्य, उद्यमी अजय शुक्ला, जेपीएस गुजराल, एडवोकेट शिरीष मेहरोत्रा, पारुल मलिक, व्यापारी राजेश जसोरिया, दुर्गेश खटवानी, सुदेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, रामकृष्ण शुक्ला, एएन सिंह, डॉ. राजेश शर्मा, अमित अवस्थी, डॉ. एमके बासु, मयंक शुक्ला, अनुपमा सिंह, डॉ. बीनम सक्सेना, संजीव मेहरोत्रा, जितेंद्र मिश्रा, रचना सक्सेना, शमा गुप्ता, ममता गोयल, डॉ. निशा शर्मा, शिखा सिंह, अम्बुज कुकरेती, दानिश खान, शैलेंद्र सक्सेना, कुमार जितेंद्र, विनायक श्रीवास्तव, शोभित सक्सेना, देवेंद्र जोशी, देवेंद्र रावत, राजेंद्र घिल्डियाल, संजय सक्सेना, पंकज कुकरेती, विजय कमांडो व शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।