फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अप्रैल में शुरू हो जाएगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, 80 फीसदी काम पूरा

Sat, 14 Jan 2023 12:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शाहजहांपुर रोड पर गांव सथरापुर के पास सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। यह प्लांट अप्रैल में शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से प्रतिदिन पांच टन कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। 
विज्ञापन
नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शाहजहांपुर रोड पर गांव सथरापुर के पास 24.18 करोड़ की लागत से बन रहा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अप्रैल में चालू हो जाएगा। इसका 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इससे प्रतिदिन पांच लाख टन कूड़े का निस्तारण होगा। शहर से प्रतिदिन करीब 4.45 लाख टन कूड़ा निकलता है। 

विज्ञापन


शहर से निकलने वाले कूड़ा के निस्तारण के अब तक ठोस प्रबंध नहीं हैं। सथरापुर में लगाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए अब तक बजट की तीन किस्तें जारी हो चुकी हैं। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को प्लांट का निरीक्षण कर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। प्लांट चालू होने के बाद शहर में डोर-टू-डोर कलेक्शन कर कूड़ा प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। वहां उसका निस्तारण होगा। अभी तक कचरा बाकरगंज स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचाया जाता है।

प्लांट के संचालन के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सात अनुभवी कंपनियों ने हिस्सा लिया है, लेकिन एमएलसी चुनाव की आचार संहिता के कारण प्रक्रिया रोक दी गई है। प्लांट से जुड़े टेंडर छह फरवरी को खोले जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें