फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर तिकुनिया हिंसा: क्रॉस केस मामले में शुरू हुई गवाही, हत्यारोपी भाजपा नेता ने दर्ज कराए बयान

Sat, 14 Jan 2023 11:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

क्रॉस केस मामले में वादी मुकदमा को जिला जेल खीरी से पुलिस अभिरक्षा में अदालत लाया गया। मामले में बयान दर्ज होने के बाद अगली जिरह के लिए अदालत ने 25 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
क्रॉस केस मामले में गवाही देने जाता भाजपा सभासद सुमित जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में गवाही शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को क्रॉस केस मामले में एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में किसानों की हत्या के आरोपी और भाजपा नेता सभासद सुमित जायसवाल ने अपने बयान दर्ज कराए। क्रॉस केस मामले में वादी मुकदमा को जिला जेल खीरी से पुलिस अभिरक्षा में अदालत लाया गया। मामले में बयान दर्ज होने के बाद अगली जिरह के लिए अदालत ने 25 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।

भाजपा नेता ने दर्ज कराया है क्रॉस केस

अभियोजन पक्ष की तरफ से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश सिंह ने बताया कि सभासद सुमित जायसवाल ने क्रॉस केस का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में गुरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह सहित कई आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने जांच के बाद चार्जशीट लगाई थी। हालांकि, क्रॉस केस मामले में हत्या के अभियुक्त के रूप में तीन आरोपियों पर ही आरोप तय हुए थे। चौथे अभियुक्त के खिलाफ हमलावर होकर चोटें पहुंचाने और घायल करने समेत आगजनी की धाराएं लगाई गई थीं। 

विज्ञापन


मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड़ ने सुमित जायसवाल की ओर से अभियोजन के समर्थन में वकालतनामा दाखिल किया, जबकि, बचाव पक्ष की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना, शिव सहाय सिंह, विनय सिंह मौजूद रहे। 

25 जनवरी को होगी जिरह 

मुख्य गवाही के दौरान सुमित जायसवाल ने एसआईटी द्वारा चार्जशीटेड किए गए चार आरोपियों के साथ ही पत्रावली में संलग्न फोटोग्राफ को देखते हुए तीन और आरोपियों के नाम का खुलासा किया, जो घटना में शामिल बताए गए। सुमित जायसवाल ने मौके पर उनकी उपस्थिति भी बताई। हालांकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विनय सिंह और शिव सहाय सिंह ने जिरह प्रारंभ कर दी है। बताया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना बचाव पक्ष की ओर से अगली तिथि 25 जनवरी पर मामले में जिरह करेंगे। अदालत ने अगली जिरह के लिये 25 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें