थाना सुभाषनगर में दर्ज कराई पति पर रिपोर्ट
बरेली। डायल 112 में तैनात महिला सिपाही का आरोप है कि उसके सिपाही पति ने दूसरी शादी कर ली है। सुभाषनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सुभाष नगर थानाक्षेत्र के बंशी नगला में रह रही महिला सिपाही मितौली चौधरी का कहना है कि वह डायल 112 में तैनात है। 2018 में उसका विवाह पीलीभीत के बीसलपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले अमित से हुआ। अमित हरदोई में जीआरपी में तैनात है। 2020 में दोनों ने शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया। आरोप है कि अमित की पूर्व तैनाती बदायूं जिले में थी। शादी के कुछ समय अमित उसके साथ मारपीट करने लगा। उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। समझाने पर भी बात नहीं बनी। मितौली का कहना है कि उसे पता चला है कि अमित ने दूसरी शादी कर ली है। मितौली ने इस संबंध में संबंधित अधिकारी को शिकायत भी भेजी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मितौली ने सुभाष नगर थाने में तहरीर जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।