फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला में सोलर पैनल, सबमर्सिबल पंप खराब, ओवरहेड टैंक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के गांव सिकोड़ा में एक साल पहले बनी गोशाला में कई खामियां सामने आई हैं। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, ओवरहेड प्लास्टिक टैंक व सबमर्सिबल पंप की गुणवत्ता ठीक नहीं है। सबमर्सिबल पंप आए दिन खराब रहता है।
विज्ञापन

सोलर पैनल भी काम नहीं कर रहा है। सीडीओ देवयानी ने कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (पैकफेड) के परियोजना प्रबंधक को नोटिस जारी कर सप्ताहभर में कमियों को दुरुस्त कराने की हिदायत दी है। आईजीआरएस पर शिकायत के बाद सीडीओ ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार शर्मा और बीडीओ हरेंद्र कुमार से इसकी जांच कराई थी।
22 नवंबर को मिली जांच रिपोर्ट में इन कमियों का उल्लेख है। भूसा गोदाम का रोलिंग शटर भी खराब मिला है। गोशाला में चार शेड बने हैं। इनका लेवल साइड की नालियों से भी नीचा है। बारिश होने पर जलभराव होता है। जांच टीम ने खड़ंजा उखाड़कर ऊंचाई पर लगवाने की संस्तुति की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें