फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसाखेड़ा में लगेगा सोलर एनर्जी प्लांट

विज्ञापन
demo photo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दो मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन, निगम को होगी 10 करोड़ की बचत

बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत 24 करोड़ की लागत से सोलर एनर्जी प्लांट लगाया जाएगा जहां रोज करीब दो मेगा वॉट बिजली का उत्पादन होगा। परसाखेड़ा में इसके लिए जमीन चिन्हित की गई है। नगर निगम को उम्मीद है कि प्लांट लगने से स्ट्रीट लाइट और नलकूपों के बिजली खर्च में उसे करीब दस करोड़ रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि पहले चरण में सरकारी दफ्तरों में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। दूसरे चरण में शहर में लगी 30 हजार से ज्यादा एलईडी और स्ट्रीट लाइटों के लिए दो मेगावाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद नेडा को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही पैनल लगाए जाएंगे। परसाखेड़ा में प्लांट लगाने के लिए जमीन को भी चिन्हित कर लिया गया है। एक केबल के जरिए शहर की तमाम स्ट्रीट लाइटों को इस प्लांट से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें