फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बह गई मिट्टी, फिर खोखली हुई पटेल चौक से चौपुला तक सड़क

विज्ञापन
चौपुला से अयूब खा रोड तक धंसी सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

खतरा बढ़ा: सीवर लाइन के लिए खुदाई में धंसने के बाद मिट्टी से कर दिया था भराव

बरेली। सीवर लाइन के लिए की गई गहरी खुदाई के दौरान बुरी तरह धंसी पटेल चौक से चौपुला के बीच सड़क अब फिर खतरनाक हो गई है। दरअसल धंसी सड़क पर मिट्टी डालकर मरम्मत कर दी गई थी लेकिन दो दिन पहले हुई बारिश में यह मिट्टी बह गई। सड़क फिर खोखली हो जाने से खतरा बढ़ गया है। हालांकि इस सड़क पर चार पहिया वाहन ले जाने पर अब तक प्रतिबंध लगा हुआ है।
विज्ञापन

पटेल चौक से चौपुला तक सीवर ट्रंक लाइन डालने के लिए चार महीने पहले एक लेन पर गहरी खुदाई की गई थी लेकिन अंधाधुंध खुदाई से दूसरी लेन की सड़क के नीचे भी काफी मिट्टी निकल गई जिसके बाद हनुमान मंदिर के सामने काफी लंबाई तक यह सड़क धंस गई थी। जल निगम के ठेकेदार ने मिट्टी का भराव कर सड़क की मरम्मत कर दी थी लेकिन दो दिन पहले बारिश के दौरान यहां कुछ हिस्से में मिट्टी बहने से खतरा फिर बढ़ गया है।
माना जा रहा है कि अगर एक बार और बारिश हुई तो और मिट्टी बह जाएगी जिसके बाद अचानक कभी भी सड़क गहराई में धंस सकती है और उस पर गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा हो सकता है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि सड़क की मिट्टी बहने की उन्हें जानकारी नहीं है। सड़क को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। जहां सड़क खराब है, वह डिवाइडर से सटा हिस्सा है। उस सड़क पर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक है। काम लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें