फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध खनन कर रिंग रोड में खपा दी मिट्टी, निर्माण एजेंसी और भू-स्वामियों को नोटिस देने की तैयारी

Tue, 31 Mar 2026 04:11 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में निजी जमीन से करीब पांच हजार घनमीटर मिट्टी खोदकर निर्माणाधीन रिंग रोड में खपा दी गई। जांच में यह खुलासा है। इस मामले में अब निर्माण एजेंसी और सात भू-स्वामियों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला थाना क्षेत्र के रोठा गांव में अवैध खनन का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि निजी जमीन से करीब पांच हजार घनमीटर मिट्टी खोदकर निर्माणाधीन रिंग रोड में खपा दी गई। जिला खनन अधिकारी और सदर तहसील के अधिकारियों की संयुक्त टीम की जांच के बाद अब निर्माण एजेंसी और सात भू-स्वामियों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार रात किला थाना क्षेत्र की रजा कॉलोनी में मिट्टी भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी थीं। इसके अगले दिन रविवार को कैंट थाना क्षेत्र की बभिया चौकी क्षेत्र में भी खनन अधिकारी ने आंवला तहसील की टीम के साथ मिट्टी भरे चार डंपर पकड़े थे। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकरी अविनाश सिंह ने जिला खनन अधिकारी और संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

दो स्थानों पर किया गया अवैध खनन 
जिला खनन अधिकारी के मुताबिक, अब तक की जांच में सामने आया कि रजा कॉलोनी में पकड़ी गईं तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रोठा गांव से अवैध खनन कर मिट्टी रिंग रोड निर्माण स्थल पर ले जा रही थीं। इसी तरह, चारों डंपर भी  रामगंगा नदी के किनारे स्थित गांव क चौबारी में अवैध खनन के जरिये नि निकाली गई मिट्टी को रिंग रोड के लिए ले जा रहे थे। रोठा में दो निजी स्थानों से क्रमवार दो हजार और तीन हजार घनमीटर मिट्टी निकाली गई है।
विज्ञापन


अब जमीन के सात सह के खातेदारों और रिंग रोड का निर्माण कर रही आरपी इंफ्रा लिमिटेड को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। तीनों ट्रैक्टर-ट्रालियों पर 85 हजार और स चारों डंपर पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रशासन की स्वीकृति के बिना ही हो रहा था खनन
रोठा क्षेत्र सदर तहसील और चौबारी क्षेत्र आंवला तहसील में आता है। इन दोनों तहसीलों के अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि स्वीकृति के बिना ही बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा था।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जिला खनन अधिकारी और संबंधित एसडीएम को जांच के आदेश दिए गए हैं। अवैध खनन की पुष्टि होती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर जांच कर रिपोर्ट तैयारी की जा रही है। मंगलवार को इसे सौंप दिया जाएगा, फिर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें