फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भूमि विवाद में हत्या करने का चौथा आरोपी सोहेल गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सिजौलिया गांव में मकान की भूमि विवाद में इरफान अली की हत्या के आरोपी सोहेल को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उसको जेल भेजा है। मामले के तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

इरफान की पत्नी नसरीन ने पुलिस को तहरीर दी थी। नसरीन ने आरोप लगाया कि उसके जेठ अजब शाह, जेठानी परवीन और उनके पुत्र सोहेल व मुन्ना लंबे समय से भूमि पर कब्जा चाहते थे। घटना की रात चारों आरोपी उनके घर पहुंचे और दीवार गिराने लगे। विरोध करने पर सोहेल, मुन्ना और परवीन ने इरफान अली को पकड़ लिया। अजब शाह ने ईंट से इरफान अली के सिर पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल इरफान अली को परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस ने पहले ही अजब शाह, परवीन और मुन्ना उर्फ शोयब को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चौथे आरोपी सोहेल उर्फ अरबाज को भी गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें