फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में इतने टूटे ट्रैफिक रूल कि कमा लिए सवा करोड़

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस का तर्क : सड़कें खाली होने पर भी नियमों का पालन नहीं कर रहे लोग
विज्ञापन

2020 में भी 1.63 लाख लोगों से ट्रैफिक पुलिस ने वसूले करीब पांच करोड़

बरेली। यकीन करना मुश्किल है लेकिन ट्रैफिक पुलिस का रिकॉर्ड बताता है कि लॉकडाउन के दिनों में भी लोगों ने इस कदर ट्रैफिक रूल तोड़े कि उसने इस साल चार महीनों में ही सवा करोड़ का जुर्माना वसूल लिया। जनवरी से अप्रैल तक 25 हजार लोगों से यह जुर्माना वसूल किया गया है।
कोरोना संक्रमण के चलते पहले साप्ताहिक लॉकडाउन लागू किया गया था और फिर पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया गया। इस दौरान सिर्फ आवश्यक कार्य से बाहर जाने वालों पर रोक नहीं लगाई गई थी। इस वजह से शहर की सड़कों पर भीड़ तो पहले से काफी कम हो गई लेकिन ट्रैफिक पुलिस के चालान की रफ्तार बरकरार रही। ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2021 में अप्रैल तक 25,133 लोगों पर यातायात नियम तोड़ने पर एक करोड़ 25 लाख 99 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला है। इसमें जनवरी में 8413, फरवरी में 5873, मार्च में 6433 और अप्रैल में 4414 लोगों पर कार्रवाई की गई।

पिछले साल भी लॉकडाउन में ऐसे ही आंकड़े

वर्ष 2020 में भी कई महीने लॉकडाउन रहा लेकिन लोग यातायात नियमों का पालन करने को लेकर गंभीर नहीं रहे। पिछले साल एक लाख 63 हजार 344 लोगों पर कार्रवाई कर ट्रैफिक पुलिस ने चार करोड़ 97 लाख 55 हजार एक सौ रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल बढ़ रही है जुर्माना वसूली
  • वर्ष चालान जुर्माना

  • 2017 56,968 1,99,82,250
  • 2018 77,362 2,70,50,400
  • 2019 1,63,225 6,31,81,800
  • 2020 1,63,344 4,97,55,100

यातायात नियमों के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इस वर्ष में अप्रैल तक करीब सवा करोड़ रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है। - राम मोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें