फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसओ कुंवरगांव ने दर्ज कराए बयान, अब बदायूं एसओजी की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
62 किमी दूर आरोपी से मुठभेड़ दिखाने के मामले की जांच जारी
विज्ञापन

बरेली। करीब 62 किमी दूर बरेली में मौजूद शख्स से मुठभेड़ दिखाकर 24 घंटे में दो मुकदमे दर्ज करने और 48 घंटे में उसे इनामी बदमाश बनाने के मामले की जांच तेज हो गई है। एसओ कुंवरगांव राजेश कौशिक ने जांच अधिकारी एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के समक्ष बयान दर्ज कराए। उन्होंने डीआईजी कार्यालय में भी हाजिरी लगाकर अपने दावों को लेकर सफाई दी। अब बदायूं एसओजी को बयान दर्ज कराने हैं।
बदायूं जिले के कुंवरगांव थाने की चर्चित मुठभेड़ सुर्खियों में है। वहां जिस शिब्ते रजा को लगातार दो मुकदमे दर्ज कर एसओ राजेश कौशिक ने पशु तस्कर करार दिया, उसके परिवार ने उन दिनों लगातार शिब्ते रजा की बरेली में मौजूदगी का दावा कर डीआईजी के सामने प्रमाण प्रस्तुत कर दिए। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने मामले की जांच एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को सौंप दी है।
विज्ञापन

बुजुर्ग को उठाने के मामले में भी फंसा पेच
शिब्ते रजा के घर दबिश देने गई बदायूं एसओजी उसके 70 साल के पड़ोसी को उठा ले गई थी। डीआईजी ने नाराजगी जताई तो बदायूं एसएसपी के हस्तक्षेप से निर्दोष को छोड़ा गया था। उस वक्त बदायूं एसओजी ने मामले से पल्ला झाड़ लिया था। बताया था कि एसओ कुंवरगांव के कहने पर ऐसा किया गया था। अब यह मामला भी जांच में शामिल है। सूत्र बताते हैं कि एसओ कुंवरगांव ने इस बारे में भी सफाई दी है कि उन्होंने किसी से बुजुर्ग पड़ोसी को पकड़ने के लिए नहीं कहा था। यह भी कहा है कि एसएसपी से इसकी जानकारी होने पर उन्होंने बदायूं एसओजी समेत बदायूं कोतवाल व कई अन्य को कॉल करके इस तरह के घटनाक्रम की जानकारी ली थी। अब एसपी दक्षिणी ने इस बिंदु पर बयान दर्ज कराने के लिए बदायूं एसओजी को भी तलब किया है। ब्यूरो
विज्ञापन


एसओ कुंवरगांव ने हमारे कार्यालय में आकर बयान दर्ज कराए हैं। बदायूं एसओजी को भी बुलाया गया है। जल्दी ही जांच पूरी करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें