फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब तक 16 प्रमाण पत्रों में मिली गड़बड़ी, आठ की जांच होना बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हुई भर्ती में लगाए गए आय, निवास प्रमाण पत्रों की जांच डीएम के निर्देश पर हो रही है। इसमें एसडीएम स्तर से लापरवाही बरती जा रही है। जिलास्तरीय अधिकारियों के कई बार कहने के बावजूद एसडीएम जांच रिपोर्ट डीपीओ को नहीं दे रहे हैं। जो कहीं-कहीं न उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।
विज्ञापन

जिले में 53 शिकायतों की जांच कर एसडीएम को अपनी रिपोर्ट देनी है। हालात यह है कि अभी तक 45 प्रपत्रों की ही जांच हो सकी है। जिसमें 16 प्रपत्रों में गड़बड़ी मिली है। जबकि आठ शिकायतों की अभी तक जांच एसडीएम स्तर से नहीं हुई है। हालांकि जिन प्रपत्रों में गड़बड़ी मिली है। उस आधार पर संबंधित लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक रही है। साथ ही जिन लोगों के प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी मिली है, उन पर भी शिकंजा कसा जा सकता है। सीडीओ जग प्रवेश ने बताया कि संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए है कि वह जल्द ही रिपोर्ट दें, ताकि अग्रिम कार्रवाई की जा सके। जिन जगहों पर प्रपत्रों में गड़बड़ी मिली, वहां पर लिस्ट में दूसरे नंबर वाले को मौका दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें