फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डंपर में घुसा सांप, चालक ने कूद कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक डंपर में सांप घुस गया, जिसे देखकर चालक व कंडक्टर कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 11 बजे सिरौली-अलीगंज मार्ग पर रामपुर के बादली टांडा के दो डंपर आगे पीछे सिरौली होकर बरेली जा रहे थे। तभी सिरौली अलीगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास रोड के बीचो-बीच नेवला और सांप की घमासान लड़ाई हो रही थी। लड़ाई को देखते हुए चालक ने अपने डंपर को रोक लिया। इसी दौरान नेवला तो जंगल में चला गया, लेकिन भयभीत होकर सांप डंपर में जा घुसा। इसके बाद डंपर चालक के पसीने छूट गए। डंपर चालक और कंडक्टर दोनों ही डंपर से बाहर निकल आए। आवागमन करने वाले राहगीर मौके पर एकत्र हो गए और रोड पर लंबा जाम लग गया। संवाद
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा व मुश्किल जाम को घण्टे भर के बाद खुलवाया गया।
6 घंटे बीत जाने के बाद भी सांप डंपर के से बाहर नहीं निकला कंडक्टर तथा चालक दोनों ही कड़ी मशक्कत करने लगे लेकिन सांप डंपर से नहीं निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें