फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 640 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए तस्करी के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), सर्विलांस एवं मीरगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से बुधवार को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से 640 ग्राम स्मैक और 52,500 ग्राम स्मैक बनाने का केमिकल, एक लाख रुपये, कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मंगलवार की रात एएनटीएफ टीम प्रभारी रवि कुमार सर्विलांस टीम लखनऊ एवं स्थानीय पुलिस की मदद से नेशनल हाईवे से हुरहुरी मोड़ के पास से बदायूं के बिनावर के गांव बढ़ेपुरा निवासी ओमेंद्र, फतेहगंज पश्चिमी के औंध निवासी मनोज, बिशारतगंज के सहासा निवासी शाकिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर विभिन्न थानों में मामले पंजीकृत हैं। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें