फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कंधरपुर गांव में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। कंधरपुर गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बाद में ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आंवला थाना क्षेत्र के गांव धन्ना गौटिया निवासी देशपाल लोधी ने बताया कि उनकी 26 वर्षीय बहन भूरी की शादी आठ वर्ष पूर्व योगेंद्र निवासी कंधरपुर के साथ हुई थी। मंगलवार रात दो बजे उन्हें मोबाइल फोन पर भूरी की मृत्यु की सूचना मिली। कंधरपुर गांव पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हलका इंचार्ज एसआई नवनीत सिंह ने बताया कि मौके पर जांच में ससुराल वालों ने बताया कि शाम को खाना खाकर सभी लोग सो गए थे। रात्रि 12 बजे करीब भूरी शौच को गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर जाकर देखा तो वह शौचालय में मृत मिली। भूरी की मौत हृदय घात से होने की बात बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें