फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 155 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। स्मैक ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने फरीदपुर रेशम बाग के समीप से नेशनल हाईवे के अंडरपास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 155 ग्राम स्मैक, 15 सौ रुपये नकद व एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन



भोजीपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मियापुर गांव निवासी स्मैक तस्कर वसीम को पुलिस ने फरीदपुर के रेशम बाग के समीप अंडरपास से गिरफ्तार किया। स्मैक तस्करी में आरोप में वसीम दो वर्ष तक दिल्ली की तिहाड़ व बरेली जेल में भी बंद रहा है। जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से स्मैक तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। स्मैक तस्कर वसीम जरी जरदोजी के कार्य की आड़ में यह काला धंधा करता था। तस्कर वसीम भोजीपुरा के लक्ष्मियापुर गांव से फरीदपुर के मोहनपुर गांव में कारचोबी का कार्य कराता था। स्मैक तस्करों ने अब जरी के कार्य को स्मैक तस्करी हथियार बना लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें