फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काम में लापरवाही, स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मलेरिया वार्ड एवं लेवर रूम का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचओ, एएनएम, आशा संगिनी और सीएचसी के स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य योजनाओं का हाल जाना।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान संपूर्ण अभियान इंडिकेटर में कमी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। तीन दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, कार्य पूर्ण नहीं किए जाने पर वेतन रोकने के निर्देशित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने आभा आईडी कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाली आशा संगिनी का भी मानदेय रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की सफलता को लेकर मंत्र दिया। इस दौरान ब्लॉक की तीन आशा संगिनी को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने डेंगू मलेरिया वार्ड की तैयारियों को परखा तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र सिंह, सूरज यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉॅ. गजेंद्र सिंह, एआरओ अजीत कुमार, बीपीएम प्रेम गंगवार, आशा संगिनी संघ की जिला उपाध्यक्ष मंजू गंगवार, बीसीपीएम अनीता विश्वकर्मा, राहुल गौतम भावना गंगवार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें