फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर में दस हजार के जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। भोजीपुरा के बाद फरीदपुर थाना पुलिस ने दस लाख के जाली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बहेड़ी के युवक से नोट लाकर बाजार व वाहनों में खपाने का काम करता था।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भूरे खां गौंटिया निवासी फिरोज पुत्र लाल मोहम्मद फरीदपुर से बरेली टेंपो चलाता था। टेंपो की आड़ में आरोपी जाली नोटों को खपाने का काम करता था। मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने आरोपी को नगर की गौसगंज पुलिया से घारमपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 10200 के नोट बरामद किए हैं। इनमें पांच सौ, दो सौ व सौ के नोट थे। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भोज डांडी निवासी तफसीर से जाली नोट लाकर मार्केट में खरीददारी करने एवं टेंपो पर बैठने वाली सवारियों को किराया वसूलने के दौरान खपत करता था।



बहेड़ी का तफसीर है सरगना

फिरोज ने बताया कि नकली नोटों का मेन सप्लायर बहेड़ी निवासी तफसीर है। पुलिस ने मुकदमे में तफसीर को भी शामिल किया है। बताया कि दस हजार जाली नोट लेने के बदले चार हजार असली नोट देने पड़ते थे। गिरफ्तार आरोपी काफी जाली नोटों को मार्केट एवं सवारियों को देने में खपा चुका है। भूरे खां गौंटिया निवासी फिरोज अफीम एवं स्मैक तस्करी भी करता है। उसके खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में सन 2017 में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ। दूसरा मुकदमा फरीदपुर थाने में सन 2021 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें