फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्लॉट बेचने के नाम पर हड़पे 25 लाख, विजिलेंस के सिपाही समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विजिलेंस में तैनात सिपाही ने एक शख्स को फर्जी कागजातों के जरिये प्लॉट का बैनामा कर 25 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर सिपाही और उसके साथियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


मोहनपुर के उजाला एंक्लेव निवासी सिद्दीक अंसारी ने बताया कि उनकी दोस्ती नवाबगंज के हरिजन बस्ती निवासी पप्पू से थी। पप्पू का बड़ा भाई एजाज अहमद विजिलेंस में सिपाही है। सिद्दीक ने एजाज अहमद से मकान बनाने के लिए प्लॉट लेने का जिक्र किया। उसने बताया कि उसके दोस्त को पैसों की जरूरत है, इसलिए वह प्लॉट बेच रहा है।
एजाज ने सिद्दीक को बिहारमान नगला ले जाकर प्लॉट दिखाया। दो दिन बाद एजाज ने हरहरपुर मटकली निवासी इकरार और रिठौरा निवासी अली अहमद को प्लॉट का मालिक बताकर मिलवाया। दो प्लॉट का सौदा 25 लाख में तय हो गया। बैनामे के दौरान एजाज ने सात लाख रुपये का चेक और 18 लाख रुपये नकद लिए।
विज्ञापन


जब सिद्दीक प्लॉट पर निर्माण कराने गए तो आशुतोष सिटी निवासी सचिन ने खुद को प्लॉट का मालिक बताया। सिद्दीक को धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उसने आरोपियों से बात की। आरोपियों ने वादा किया, पर एक साल बाद भी रुपये नहीं लौटाए। सिद्दीक ने जब एजाज से रुपये लौटाने को कहा तो उसने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सिद्दीक ने एजाज से बातचीत की रिकार्डिंग एसएसपी को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
एसएसपी के आदेश पर सिपाही एजाज अहमद, इकरार अहमद और अली अहमद के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट होने के बाद एजाज अहमद पर निलंबन और विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें