आंवला में 275 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
आंवला।
मादक पदार्थ अफीम की तस्करी के आरोपी को बुधवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर 275 ग्राम अफीम बरामद की है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह के अनुसार बुधवार देर रात गश्त के दौरान थाना पुलिस ने बारीखेड़ा गांव के समीप बालाजी मंदिर से पहले के रास्ते पर बाइक सवार को बल प्रयोग करके रोका। तलाशी में आरोपी के पास से अफीम व मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जलालुद्दीन निवासी मऊचंदपुर बताया है। उनका कहना था कि वह यह सस्ती कीमत पर खरीदकर यहां महंगे दामों में बेचता है। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने बाइक को सीज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। संवाद