फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: थैला में चीरा लगाकर 50 हजार की चोरी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बैंक में चीरा लगाकर ग्रामीण के बैग से अज्ञात चोरों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अनिरूद्धपुर निवासी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे वे कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में अपने खाते से रकम निकालने आए थे। उन्होंने अपने खाते से 60 हजार रुपये निकाले और अपने कपड़े के थैले में रख लिए। साथ आया बेटा उत्कर्ष मिश्रा दूसरे काउंटर पर पासबुक में एंट्री कराने गया था। इसी बीच उनके थैले में चीरा लगाकर बैंक में मौजूद अज्ञात चोरों द्वारा 50 हजार की रकम चुरा ली गई। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बैंक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें